Aaj Ka Rashifal (16-11-2023): अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं, जानें आज का राशिफल 

Thu, Nov 16 , 2023, 09:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. आपसी संबंधों में टकराव आने से किसी मित्र पर शक हो सकता है, लेकिन यह सिर्फ आपका वहम ही होगा। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं। किसी से कोई प्रॉमिस करते समय अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें, वर्ना आपकी जगहसाई हो सकती है।
मेष
व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष करने की जरूरत है। हालांकि आप भी गंभीरता और संजीदगी से परेशानियों का हल निकालेंगे। कामकाजी महिलाओं को परिवार और कारोबार के बीच तालमेल बनाए रखने में दिक्कत रहेगी। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
वृष 
वरिष्ठ लोगों की राय और मार्गदर्शन सर्वोपरि रखें। अगर कोई पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो आज का कोई हल निकल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
मिथुन
 बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको सुकून और नई ऊर्जा मिलेगी और आप तनावमुक्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर किसी विशेष प्रयोजन को लेकर लोन के लिए आवेदन किया हुआ है तो आपका काम हल हो सकता है।
कर्क 
 विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों के लिए उचित संभावनाएं बन रही हैं। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने कार्यों के लिए एकाग्र होना आपको सफलता देगा। कुछ नजदीकी या दूरदराज की यात्राएं होने के योग बन रहे हैं, जो कि लाभदायक साबित होंगे।
सिंह
किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे।
कन्या
लाभदायक समय है। इसका उचित सदुपयोग करें। कोई शुभ समाचार मिलने से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर जरूर अमल करें, उनके मार्गदर्शन में आप कोई भी खास निर्णय लेने में काफी सहज महसूस करेंगे।
तुला
व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर काम करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे और मानसिक सुकून बना रहेगा। रुकी पेमेंट भी मिल सकती है। व्यवस्थित रहने से आपकी कई उलझनें दूर होंगी।
वृश्चिक
 अगर घर में कुछ रखरखाव या बदलाव संबंधी गतिविधियों पर कार्य चल रहा है तो वास्तु नियमों का प्रयोग करना उचित रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मुलाकात होगी और खुशनुमा समय व्यतीत होगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
धनु 
आपका शांतिपूर्ण स्वभाव और व्यवस्थित कार्य प्रणाली से दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट आज वसूल हो सकती है। धैर्य के साथ हर काम करेंगे तो लाभ हो सकता है। 
मकर
दिन सुखद होगा। अपने कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक मसला हल होने से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी निकट संबंधी के आगमन से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
कुंभ 
 दिन आपके मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा, इसलिए सभी कार्यों की रूपरेखा बना लें। पिछले काफी समय से युवा जिस कार्य को लेकर प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मीन
अगर प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिल रहा है तो उसे तुरंत हासिल करें। उनके माध्यम से कुछ खास जानकारियां भी हासिल होंगी। घर के नवीनीकरण या बदलाव संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आप पूरे मनोयोग से घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups