Aaj Ka Rashifal (15-10-2023): कर्क और धनु राशि के जातक पाएंगे आज लक्ष्मी योग से लाभ, नवरात्रि का पहला दिन रहेगा लाभप्रद

Sun, Oct 15 , 2023, 09:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology.  रविवार 15 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा (moon) का गोचर दिन रात नीच राशि तुला में चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से होगा। तुला राशि आज चंद्रमा के साथ मंगल और केतु के होने से एक ओर धन योग बनेगा तो दूसरी ओर ग्रहण योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं ऐसे में आज का दिन कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। देखिए धन योग और ग्रहण योग का आपकी राशि पर क्या असर होगा। जानें अपना आज का राशिफल।
अमेज़ॅन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल में 43 टेलीविज़न पर शानदार डील |
​मेष 
आज नवरात्रि (Navratri) के पहले दिन बने ग्रह योग से मेष राशि के जातकों को दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी की सलाह पर कोई निवेश न करें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। अगर जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धर्म कर्म का काम आपके घर में होगा जिससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी।
​वृषभ
वृषभ राशि के जातक धर्म कर्म संबंधी कुछ परंपराओं को निभाएंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को यदि कोई समस्या आ रही है तो आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसका समाधान ढूंढ सकेंगे। विद्यार्थियों ने अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसका परिणाम आना है तो आज परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो आपका बजट प्रभावित होगा और महीने के अंत में परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में आज आपको समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो प्रेमी के साथ कहासुनी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में भी आपको संयम रखना होगा।
​मिथुन 
आज मिथुन राशि के लिए सबसे जरूरी है आत्मविश्वास, आज जो भी कार्य करें यह सोच कर करें कि वह अवश्य पूरा होगा और उसका फल भी अनुकूल मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए और केवल अपने दिल की बात सुननी चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा।
​कर्क 
आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में साझेदारों से सहयोग और लाभ मिलेगा। चंद्रमा का संचार आज तुला राशि में होने से आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें कड़ी मेहनत और लगन पूर्वक प्रदर्शन करना होगा। आज आप कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं। आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज आपका मन सात्विक भावनाओं से परिपूर्ण रहेगा।
​सिंह 
सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी से वाद-विवाद में पड़ जाते हैं, तो आज उसमें भी आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज आप शाम को अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जो सदस्य शादी करने की योजना बना रहे हैं उन्हें आज परिवार में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
​कन्या 
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में बिताएंगे और इसमें सफल भी जरूर होंगे। आज आप अपने घर के लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे और काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। बिजनस करने वाले लोग आज अगर किसी भी तरह का जोखिम लेंगे तो यह उनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने कारोबार में कोई डील फाइनल करेंगे, जिससे भविष्य में आपको भरपूर फायदा मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी।
​तुला 
यदि आपके ऊपर पुराना कर्ज है तो आज आप उसे चुकाने में सफल होंगे और राहत की सांस लेंगे। नौकरी और दफ्तर में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारियों से आपको तारीफ भी मिल सकती है. आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा। जो लोग रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार में आज आपके धर्म कर्म का माहौल भी बना रहेगा।
​वृश्चिक 
आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आप आज घर के बड़ों और पिता के सहयोग से कार्यक्षेत्र में चली आ रही पुरानी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी निवेश योजना पर ध्यान देना होगा और भविष्य के लिए धन निवेश करने के बारे में सोचना होगा। आपको अपने किसी रिश्तेदार से फ़ोन पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन आनंदित होगा। आपको अपने बच्चे की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
​धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने घर या दुकान आदि में कोई पेंटिंग का कार्यक्रम करा सकते हैं, जिसमें परिश्रम के साथ आपका धन खर्च होगा। यदि आपके जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है। आज किसी नये काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर आज आपको किसी से सलाह लेने की जरूरत है तो जरूर लें, लेकिन वह अनुभवी होना चाहिए। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे।
​मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में संभलकर चलना होगा। यदि आपने अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया था तो आज आपके बीच इसे लेकर बहस हो सकती है, लेकिन आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। लव लाइफ में अगर आपने अभी तक अपने प्रेमी से अपने प्यार का इजहार नहीं किया है तो वे आज आप अपने दिल का हाल प्रेमी के सामने रख सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को आज पद प्रतिष्ठा में लाभ की खुशी मिल सकती है।
​कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा और इन्हें दिन भर लाभ का मौका मिलता रहेगा। लेकिन उधार लेन देन और कर्ज संबंधी मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा, और इनसे आपको बचना होगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके मित्र के रूप में होंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज अच्छा जनसमर्थन मिलेगा और प्रभाव में वृद्धि होगी।
​मीन 
मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके कुछ विरोधी आपके वैभव को देखकर पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने आलोचकों की आलोचना को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना होगा, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए आज अपने शिक्षकों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर आपको खुशी महसूस होगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धर्म कर्म और पुण्य के कार्य आपके हाथों संभव हो सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups