Astrology.
आज का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा के हस्त नक्षत्र उपरांत चित्रा नक्षत्र पर गोचर करने से तथा सूर्य के कन्या राशि में आने से कन्या राशि और मकर राशि के जातक लाभ पाएंगे। लेकिन मिथुन राशि के जातकों को धोखा मिल सकता है। आइए जानते हैं आज कन्या राशि में बनने वाले सूर्य मंगल के आदित्य मंगल योग से आपका दिन कैसा बीतेगा। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष (Aries)
मेष राशि के लिए आज का दिन कुछ उतार चढाव वाला रहेगा। आज आपको घर या कारोबार में कहीं भी क्रोध में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है नहीं तो आपको परेशानी औऱ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए परीक्षा की तैयारी करते समय एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च का योग बना हुआ है। आज आपको वाहन पर भी धन खर्च करना होगा।
वृषभ (Taurus)
सितारे बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों की योजनाएं सफल होंगी। आज आपको किए गए किसी कार्य का लाभ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वैसे आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको अपनी योजनाओं पर गुप्त रूप से काम करना चाहिए। सेहत के मामले अपना ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन आपका दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी संग अच्छा वक्त बिताएंगे।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा है लेकिन आपको किसी सहकर्मी से धोखा मिल सकता है। सलाह है कि आज अपने मन में चल रहे विचारों को किसी से साझा न करें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं, धर्म कर्म के कार्यों पर आज आपका धन भी खर्च होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आज आपके किसी मित्र की वजह से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपको आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होती दिख रही है। सितारे कहते हैं कि आज आपका फोकस घर के कार्यों पर रहेगा और आज आप किसी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करके राहत महसूस करेंगे। लव लाइफ में आज आपका प्रेमी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा लेकिन उनसे कुछ भी छुपाने की गलती करेंगे तो फिर दिक्कत होगी। आज आपको परिवार की किसी महिला सदस्य से आर्थिक सहयोग भी मिलता नजर आ रहा है।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके राशि स्वामी कन्या राशि में जाकर मंगल के साथ अंगारक योग बना रहे हैं ऐसे में आज आपको मानसिक परेशानी और तनाव मिल सकता है। पिता और पिता समान किसी व्यक्ति की सेहत को लेकर आप चिंतित होंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में संभलकर काम करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज आनंददायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में कोई समस्या थी, तो आज उसमें भी सुधार आएगा। आज आपको शासन सत्ता में बैठे लोगों का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। बिजनस करने वाले लोगों को आज नए स्रोत मिलेंगे। आज आपको रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढने में सफलता मिलेगी।
तुला (Libra)
तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि व्यापार में बढ़ती प्रगति को देखकर आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज खर्च के मामले में हाथ थोड़ा समेटना पड़ेगा आप आज कुछ जरूरत की चीजों के साथ अनावश्यक की चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा नहीं तो परीक्षा प्रतियोगिता में आपको मनोनुकूल सफलता मिलने में कठिनाई आएगी। आपके लिए सलाह है कि आज विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत के कारण आपका दिन उथल पुथल वाला हो सकता है। आपका कोई जरूरी काम भी आज अटक सकता है। अगर आपका कोई काम जरूरी है तो पहले उसे पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो परेशानी होगी। जीवनसाथी की सलाह से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपको अनावश्यक धन खर्च करने से बचना होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज ऑफिस में अपने वरिष्ठों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा।
धनु (sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाई-बहनों के साथ सहयोग से बहुत लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या अधिकारी की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें और तभी कोई फैसला लें। लेकिन आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलती है। वैवाहिक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। लेकिन किसी सगे संबंधी की सेहत की वजह से थोड़ी चिंता भी बनी रहेगी।
मकर (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्सावर्धक और अनुकूल रहेगा। दोस्तों और मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। सगे संबंधियों से भी मेल मुलाकात हो सकती है। बिजनस करने वाले लोगों को आज सकारात्मक नतीजे मिलेंगे और लाभ से मन हर्षित होगा। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज आपको इसमें शुभ परिणाम प्राप्त होगा औऱ लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि परिवार में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल जाएगा।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आज इन्हें अपने परिवार में वरिष्ठजनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आज बच्चों की किसी समस्या का समाधान करके आप प्रसन्न होंगे, बच्चों से भी आपको खुशी मिलेगी। लंबे समय से अटका और फंसा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी का साथ सहयोग मिलेगा। घर में आज धर्म कर्म का काम हो सकता है। धार्मिक कार्यों पर आपका आज धन भी खर्च होगा।
मीन (Pisces)
मीन राशि के आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो निश्चित रूप से लाभदायक होगी। अगर आज आपको भाई-बहन की चिंता सता रही थी तो आज उनके रिश्ते में मजबूती आ सकती है। आज आपको संतान पक्ष से कोई प्रतिकूल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए भी विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Sep 17 , 2023, 09:48 AM