Aaj Ka Rashifal (14/09/2023) : शशि बुध योग से आज कर्क, कन्या और वृश्चिक सहित कई राशियों को मिलेगा फायदा

Thu, Sep 14 , 2023, 09:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology.  राशिफल 14 सितंबर की बात करें तो ग्रह गोचर का आकलन करने से मालूम होता है कि आज शशि बुध योग सिंह राशि में बना हुआ है। साथ ही आज चंद्रमा और सूर्य का गुरु के साथ नवम पंचम योग भी प्रभाव में है। इन स्थितियों में आज गुरुवार का दिन कर्क राशि, कन्या राशि और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद लाभप्रद होगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार से।
मेष (Mesh)
आज मेष राशि के जातक कुछ ऐसे व्यावसायिक निर्णय लेंगे जिससे इनको भविष्य में लाभ मिलेगा। आपका आत्मविश्वास आज भरपूर बना रहेगा जिससे आप दूसरों की सलाह और सुझाव पर गौर नहीं करेंगे क्योंकि इसमें आपको नुकसान का अंदेशा रहेगा। वैसे आज आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे अपने व्यवहार और बातों से सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे। आज आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
​वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं आपकी जान पहचान और परिचय का दायरा बढेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहना होगा। सामान खोने या चोरी होने का भय भी रहेगा इसलिए आपने सामान का ध्यान रखें। पिता और पैतृक पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक समस्या का आज समाधान हो सकता है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।
​मिथुन (Gemini)
आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। किसी योजना और कार्य में पूरा परिवार आपके साथ खड़ा होगा। सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यों में सफलता के लिए काफी परिश्रम करना होगा, मेहनत ही सफलता का आधार रहेगा इसलिए भाग्य भरोसे कोई भी काम न छोड़ें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा। आज किसी उलझन भरे काम के सुलझ जाने से मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। सरकारी क्षेत्र के क्म बन सकते हैं, प्रयास करें।
​कर्क (Cancer)
आज कर्क राशि के जातक सुबह से ही ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे और अपने तमाम कार्यों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिेलेगा। विपरीतलिंगी मित्रों की ओर से आप सहयोग पाएंगे। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल होगी। मकान और जमीन जायदाद से संबंधित डील में आप सफल रहेंगे। साझेदारों और मित्रों से आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे भी आप सहयोग पा सकेंगे। लव लाइफ में आज समझदारी दिखाएं और संयम से काम लें।
सिंह (Lion)
सिंह राशि के सितारे बताते हें कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और लगन से काम करेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। आज लव लाइफ में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में छोटे बच्चे आज आपके सामने कुछ मांग रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने का मन बनाते हैं तो आज उसके लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल का मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप जिस भी काम में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज पद और प्रभाव का लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपने माता-पिता से सलाह लेकर ही निर्णय लें, अन्यथा भविष्य में आपका निर्णय गलत साबित हो सकता है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। कमाई अच्छी होने से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को अपना मन पढाई पर लगाना होगा, नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं।
तुला (Libra)
आज तुला राशि के जातक मानसिक रूप से उलझन और परेशानी महसूस करेंगे। कुछ सोचा हुआ काम आज आपका अटक सकता है। एक के बाद एक काम आपके सामने आते रहेंगे जिससे आपका मन विचलित होगा। परिवार में किसी से मतभेद और तनाव चल रहा है तो आज फिर से आपकी वह दबी समस्या उभरकर सामने आ सकती है। व्यापार में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन लाभ पाने के लिए आपको सक्रिय होकर अवसर का लाभ पाने के लिए प्रयास करना होगा। बच्चों की बातों और व्यवहार से मन क्रोधित और निराश हो सकता है।
वृश्चिक (scorpio)
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप व्यावसायिक मामलों में ऊर्जावान रहकर कार्य करेंगे और साहसिक निर्णय़ का आपको फायदा मिलेगा। ज आपकी साख सामाजिक क्षेत्रों में भी फैलेगी। आज आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं और आपकी पहचान का दायरा बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को आज जन समर्थन और सहयोग से लाभ मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों पर कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। लव लाइफ के मामले में दिन थोड़ा प्रतिकूल दिख रहा है, तनाव मिल सकता है।
धनु (sagittarius)
धनु राशि के सितारे आज बताते हैं कि आपके लिए आज व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं। यदि आपका कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज वह भी फाइनल हो सकता है। वैसे आज कोई बड़ा फैसला लेना हो तो पिता अथवा किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज विवाह योग्य जातकों की शादी की बात तय हो सकती है। परिवार की ओर से आज आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में दिन अच्छा है। अगर नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं तो सफलता पाएंगे।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जो जातक निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज लिए गए निर्णय और निवेश का आपको भविष्य में खूब लाभ मिलेगा। यदि भाई-बहनों के साथ संबंधों में कोई कड़वाहट थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। सायंकाल का समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे और किसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर आज मकर राशि के जातक परेशान हो सकते हैं, ध्यान रखे।
कुंभ (Aquarius)
आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि इन्हें आज रोजी रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो कामयाबी मिल सकती है। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, इसलिए अपने मन को कंट्रोल में रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें। जो लोग फैमिली बिजनस में हैं उन्हें आज अपने कार्य व्यवसाय में जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। धन खर्च के मामले में आपको संयम से काम लेना चाहिए। दूसरों को दिखाने के चक्कर में बजट से बाहर जाने से बचें।
मीन (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज 14 सितंबर का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आज आपका मन अशांत और विचलित रह सकता है। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे उस अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। अगर आपने किसी तरह का निवेश किया है तो वह आज आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो इस कार्य के लिए भी दिन अच्छा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups