Aaj Ka Rashifal (31-8-2023): तुला और कुंभ सहित कई राशियों को होगा फायदा

Thu, Aug 31 , 2023, 09:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रहा है। जबकि आज सूर्य सिंह राशि में गोचर करते हुए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और भाद्रपद प्रतिपदा तिथि भी आज लग जा रही है। नक्षत्रों की बात करें तो आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन ग्रह गोचर के हिसाव से तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
​मेष (Aries)
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाभप्रद होगा। अगस्त महीने के अंतिम दिन कुछ नए संबंध बनेंगे जिसका आपको आगे चलकर फायदा मिलेगा। आज सामाजिक कार्यों में लगे लोगों को सम्मान मिल सकता है। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन होने की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज परिवार में भाई बहनों के बीच सहयोग और स्नेह बना रहेगा। किसी नाराज भाई बहन को मनाना भी होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं।
​वृषभ (Taurus)
आज वृषभ राशि के जातक व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, जिससे इन्हें कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा और महीने के अंतिम दिन उत्साहवर्धक कमाई होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। रुचिकर खानपान का आप आनंद ले सकेंगे। आज शाम के समय आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
​मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि से आज भाग्य स्थान में आज चंद्रमा का गोचर होना इनके लिए लाभप्रद होगा। आज धर्म कर्म और अध्यात्म में इनकी रुचि रहेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। लेकिन दिन आपका आज खर्चीला भी रहने वाला है। सायंकाल का समय आज आपके सामाजिक संबंधों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आज संतान की ओर से आपको खुशी मिेलेगी। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से संपर्क बनेगा, बातचीत का आनंद लेंगे।
​कर्क (cancer)
आज कर्क राशि के जातक काफी व्यस्त रह सकते हैं। आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और यात्रा के दौरान सतर्क भी रहना चाहिए। विरोधी आज आपके सक्रिय रहेंगे लेकिन इन पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर पूरा ध्यान दें। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा, किसी बात को लेकर आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। वैसे आज मीठा और रुचिकर भोजन का भी आप आनंद ले पाएंगे। बच्चों की खुशियों में आप भी आनंदित होंगे।
सिंह 
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप आपने विरोधियों और शत्रुओं पर हावी रहेंगे। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। टारगेट पूरा होने से मन आनंदित होगा। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सगे संबंधियों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होने से चहल-पहल की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में साझेदार और परिवार में जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा। आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा।
​कन्या 
आज कन्या राशि वालों का दिन मंगलमय होगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। सगे संबंधियों और रिश्तेदारों से मुलाकात से मन आनंदित होगा। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज परिवार में कुछ तनाव चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज पद और प्रभाव का लाभ मिेलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपको उपहार भी मिल सकता है।
​तुला 
तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपका दिन आज आनंद में बीतेगा, लेकिन किसी बात की टीस मन में दबी रहेगी। जिन लोगों की सेहत नरम चल रही है उनकी सेहत में आज सुधार होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो उसका समाधान होगा। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद होगा और आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज उपहार का लेनदेन भी हो सकता है।
 वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अधिकारियों से बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज किसी सरकारी संस्था से आपको दूरगामी लाभ मिल सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो जाएगा। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से अचानक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों के बीच स्नेह और प्रेम बना रहेगा।
​धनु
सितारे बताते हैं कि आज धनु राशि के जातक लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आपको कारोबार के साथ-साथ अन्य घरेलू कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको बच्चों के सग आप मनोरंजक पल बिताएंगे और उनकी खुशियों में शामिल होंगे। किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में भी आप शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ और खुशी मिलने वाली है। वैवाहिक जीवन भी रोमांचक रहेगा।
मकर 
आज मकर राशि वालों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको कारोबार में लाभप्रद डील मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको मेलजोल बनाकर चलना होगा, किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद और कहासुनी हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज मकर राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। खान-पान संयमित रखें। धर्म कर्म के काम में आप शामिल हो सकते हैं।
कुंभ 
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपकी सभी जरूरतें पूरी होंगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ होने से मन संतुष्ट होगा। यदि आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आप उसे चुकाने की पूरी कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। नौकरी में किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आज पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के बीच स्नेह सहयोग बना रहेगा। घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। बच्चों के साथ आज आप मनोरंजक पल का भी आनंद ले सकते हैं।
मीन 
आज मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं आपकी कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से संपर्क हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर पर आज उत्सव आनंद का माहौल रहेगा। बिजनस के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा, लागत के अनुसार लाभ पा जाएंगे। परिवार के साथ यात्रा का भी प्लान बन सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups