Aaj Ka Rashifal (11- 7-2023): वृषभ राशि वाले करें खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का हाल

Tue, Jul 11 , 2023, 09:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष राशि: 
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। अपनी कुछ योजनाओ को आप आसानी से शुरू कर पाएंगे। अपने आसपास दिख रही परेशानियों के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा बना रहेगा। 
वृष राशिः
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में आपका किसी से विवाद हो सकता है,इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन राशि :
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से काम निकलवाने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बातों पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको मुनाफा कम होगा। आपको किसी बात को लेकर अचानक से क्रोध भी आ सकता है। आपके परिजनों से आज आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं,इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें। 
सिंह राशि:
आज आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। विरोधी आपके किसी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा तभी आप काम निकलवा पाएंगे।
कन्या राशि: 
आज आपको अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना काम पूरा करें। आमदनी से ज्यादा खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है। दूसरों की सुनें लेकिन करें वही जो आपका दिल चाहता है। संतान के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
तुला राशिः
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आप घरेलू सुख सुविधाओं के दिखावे के चक्कर में काफी मेहनत करेंगे। अतीत में की गयी गलती आपको परेशान कर सकती है। किसी सरकारी काम के लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। 
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में काम करने से कोई समस्या आ सकती है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। पुराने अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। 
धनु  राशि:
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है।  किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर में पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप दान धर्म करते नजर आएंगे। संतान के करियर को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। 
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिना मेहनत के कोई फल प्राप्त नहीं हो सकता, इस बात को ध्यान में रखें। नौकरी में अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए अच्छे से काम करें। किसी से उल्टा सीधा ना बोलें। 
कुंभ  राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपको बिजनेस के किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज भाग दौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। 
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी। व्यस्त रहने के कारण भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups