अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का मोर दिखाई देता है तो यह बहुत ही सुखद सपना है इस तरह के सपना आपके अमीर बनने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है। सपने में सफेद मोर को देखने का मतलब है कि आपको अचानक ही कहीं से धन लाभ होगा।
मेष
आज रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष
आज नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आज बातचीत में सौम्यता बनाये रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक उलझने रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं।
कर्क
आज नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
सिंह
आज मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
कन्या
आज बड़े भाई या बहन से धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।
तुला
आज धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। भवन सुख वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
आज अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु
आज सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मकर
आज आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है।
मीन
आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jul 04 , 2023, 08:07 AM