Vladimir Putin: क्‍या कम हो रहा है व्‍लादिमीर पुतिन का खौफ? पहली बार पब्लिकली सामने आए रूस के रक्षा मंत्री

Mon, Jun 26 , 2023, 03:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मॉस्को : रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु निजी (Russian Defense Minister Sergei Shoigu) सैन्य समूह ‘वैग्नर’ (Wagner Group) द्वारा विद्रोह करने और उन्हें हटाने की मांग किये जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आये और उन्होंने सोमवार को यूक्रेन (Ukraine) में सैनिकों का निरीक्षण किया. रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में यह बात सामने आई. वैग्नर समूह के रूस के एक शहर पर कब्जा करने और राजधानी की ओर बढ़ने के घटनाक्रम के लिए रूस के तीन शक्तिशाली नेताओं को जिम्मेदार माना जा रहा है जिनमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं. हालांकि, बाद में शनिवार को यह विद्रोह थम गया. तब से वैग्नर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन और जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वी गेरासिमोव ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी तब से सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं. रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिसमें शोइगु को एक हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते और फिर यूक्रेन में सेना के एक मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करते देखा गया. प्रीगोझिन द्वारा गत शुक्रवार को रक्षा मंत्री और गेरासिमोच को बर्खास्त किये जाने की मांग के साथ राजधानी की ओर कूच करने के बाद से पहली बार शोइगु को देखा गया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups