White House में Joe Biden के सामने ट्रांसजेंडर हो गई Topless, पूरे अमेरिका में मच गया बवाल, देखिये VIDEO

Wed, Jun 14 , 2023, 03:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन।  अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के साथ एक कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि वो हैरान रह गए। उनके आधिकारिक आवास व्‍हाइट हाउस (White House) में चल रहे प्राइड मंथ सेलिब्रेशन के दौरान एक ट्रांसजेंडर इंफ्लुएंसर (transgender influencer) टॉपलेस हो गई और कैमरे के सामने अजीबो-गरीब हरकत करने लगी। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि बीते 10 जून को व्‍हाइट हाउस के लॉन में प्राइड मंथ कार्यक्रम रखा गया था। इसकी मेजबानी जो बाइडेन कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक ट्रांस जेंडर इंफ्लुएंसर का नाम रोज मोंटोया (Rose Montoya) है। वीडियो में अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन के साथ भी नजर आ रही हैं। वहीं मोंटोया को बाइडेन के साथ हाथ हिला ते भी देखा जा सकता है। वीडियो में कैमरे के मोंटोया को कैमरे के सामने कहते हुए देखा जा सकता है कि ट्रांस राइट्स भी ह्यूमन राइट्स हैं।

 


अचानक टॉपलेस हुई ट्रांसजेंडर और करने लगी शर्मनाक हरकत
बाइडेन के इतना कहने के बाद ट्रांसजेंडर अचानक टॉपलेस हो जाती है और बाइडेन के पीछे चली जाती है। इतना ही नहीं वो अपनी चुनरी को हवा में लहराते हुए डांस कर रही है और शर्मनाक हरकतें भी कर रही है। इस वीडियो में जो बाइडेन को हैप्पी प्राइड मंथ, हैप्पी प्राइड ईयर, हैप्पी प्राइड लाइफ' कहते सुना जा सकता है। बाइडेन ने कहा कि आप लोग सबसे बहादुर और सबसे प्रेरणादायक लोग हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रोज मोंटोया को काफी आलोचनओं का सामने करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाइडेन प्रशासन पर भी फ्लैग कोड का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है। दरअसल इस कार्यक्रम में व्‍हाइट हाउस में प्रशासन द्वारा इंद्रधनुषी रंग का झंडा (LGBTQ का प्रतिकात्मक फ्लैग) फहराया गया। इसमें व्हाइट हाउस के साउथ लाउन में झंडों का एक सेट दिखाया गया था। इस सेट में दो अमेरिकी झंडों के साथ एक इंद्रधनुषी रंग का प्राइड फ्लैग शामिल था। जिसे दोनों अमेरिकी झंडों के बीच में लगाया गया था। अब इसे लेकर बाइडेन प्रशासन की आलोचना की जा रही है। 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups