Bat or hammer: MI के बैटर ने मारा ऐसा शॉट कि गेंद सीधे कार पर जाकर गिरी!

Wed, May 10 , 2023, 10:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPL 2023. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 8वें से सीधे तीसरे स्थान पर आ गई. मुंबई की जीत में दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और दूसरे युवा बल्लेबाज नेहल वढ़ेरा(Nehal Vadhera) . दोनों ने 64 गेंद में 140 रन की साझेदारी की और मुंबई इंडियंस ने 200 रन के टारगेट को 21 गेंद रहते हासिल कर लिया. नेहल ने 34 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी. अपनी इस पारी में नेहल ने खूब तोड़फोड़ मचाई. उनके बल्ले से निकले एक छक्के के कारण कार में बड़ा डेंट लग गया. लेकिन, इसका नुकसान नहीं, बल्कि फायदा हुआ.
मुंबई इंडियंस की पारी का 11वां ओवर वानिंदु हसारंगा लेकर आए. पहली गेंद पर नेहल वढेरा ने एक रन लेकर सूर्यकुमार यादव को स्ट्राइक दी. सूर्यकुमार ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर रन लेकर नेहल को स्ट्राइक दे दी. इसके बाद हसारंगा की एक गेंद पर नेहल ने मिडविकेट बाउंड्री की तरफ स्वीप शॉट खेला. गेंद सीधा बाउंड्री के बाहर खड़ी कार पर जाकर गिरी. नेहल के शॉट के कारण कार के दरवाजे पर बड़ा डेंट लग गया. हालांकि, इस डेंट का फायदा ही होगा.
नियमों के मुताबिक, अगर गेंद सीधा जाकर कार पर लगती है, तो 5 लाख रुपये की मदद कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता को बढ़ाने के लिए किया जाता है. नेहल वढेरा ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया. इससे पहले, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी अर्धशतक जमाया था. हालांकि, मुंबई वो मुकाबला हार गई थी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups