नई दिल्ली। MI vs PBKS Live Score Update: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में शनिवार को 31वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस घरेलू पिच पर पंजाब किंग्स का सामना कर रही है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की शुरुआत ठीक नहीं रही। कैमरून ग्रीन ने शॉर्ट को आउट कर पंजाब 18 के स्कोर पर पहला झटका दिया। उसके बाद प्रभसिमरन और अथर्व तायडे के बीच साझेदारी पनप रही थी। अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। लिंविस्टगन कुछ ज्याद कर नहीं पाए और 10 के निजी स्कोर पर पीयूष चावला का शिकार बने। पीयूष चावला ने इसी ओवर में तायडे को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया।
इसके बाद कप्तान सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने धीरे-धीरे खेलते हुए एक साझेदारी बनाई। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंया। हरप्रीत अनलकी रहे वह 41 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन कप्तान सैम करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। करन ने 29 गेंद पर 55 रन बनाए। अंत में जितेश शर्मा ने 7 गेंद पर आतिशी 25 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ़्रा आर्चर, जेसन बेहरनडॉर्फ।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, नेथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 22 , 2023, 10:05 AM