IPL 2023: आंख में चोट लगने के बाद मिन्नतें करने लगे सूर्यकुमार यादव?

Thu, Apr 13 , 2023, 07:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

MI के बाथरूम में क्या हुआ
नई दिल्ली। 
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अपना खाता खोल लिया. मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत दर्ज की. हालांकि इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. कैच लपकने की कोशिश में उनकी आंख पर गंभीर चोट (severe eye injury) लग गई थी. सूर्या के साथ 17वें ओवर में हादसा हुआ. वो अक्षर पटेल का कैच लपकने की कोशिश कर रहे थे, मगर तभी गेंद उनकी आंखों पर लग गई. गेंद लगते ही विस्फोटक बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाना पड़ा.
सूर्या की चोट को देखकर लग रहा था कि वो बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाएंगे, मगर वो बल्लेबाजी के लिए उतरे. हालांकि सूर्या गोल्डन डक हो गए. चोट लगने के बावजूद सूर्या कैसे मैदान पर उतरे. गेंद लगने के बाद उनकी आंख को क्या हुआ था. इसे लेकर टीम के कोच मार्क बाउचर ने खुलासा किया.
बाथरूम में सूर्या की मिन्नतें
बाउचर ने बताया कि गेंद लगने के बाद मुंबई के बाथरूम में ऐसा क्या हुआ कि सूर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे. बाउचर ने कहा कि गेंद लगने से सूर्या की आंखें सूज गई थी. उनकी आंखों पर बर्फ लगाई गई. उस समय उन्हें लगा था कि विस्फोटक बल्लेबाज को शायद निचले क्रम पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती हैं, मगर बाथरूम में सूर्या उनसे मिले और उन्होंने नंबर 4 पर ही बल्लेबाजी करने की मिन्नत की.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups