लंदन में तिरंगे के अपमान पर भारत का एक्शन!

Wed, Mar 22 , 2023, 03:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन से सिक्योरिटी घटाई; उच्चायुक्त के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स हटे
नई दिल्ली।
दिल्ली में बुधवार को ब्रिटिश हाईकमीशन (British High Commission) और उच्चायुक्त के घर के बाहर लगी सुरक्षा घटा दी गई है। चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन और राजाजी मार्ग स्थित उच्चायुक्त के घर(High Commissioner's house at Rajaji Marg)  के बाहर लगे बैरिकेड्स और पीसीआर वैन हटा दी गई हैं। यह एक्शन ब्रिटेन में भारतीय हाईकमीशन में खालिस्तानी प्रदर्शन के बाद उठाया गया है।
अमृतपाल (Amritpal) और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को लंदन में इंडियन हाईकमीशन का तिरंगा (Indian High Commission in London) उतार दिया था। हालांकि भारतीय राजनयिकों ने इस घटना के कुछ ही देर बाद और बड़ा तिरंगा हाईकमीशन पर लहराया था। लंदन में इस घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को इंटेलीजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी थी कि खालिस्तानियों का प्रदर्शन हिंसक हो सकता है। इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी।
बैरिकेड्स से होती थी परेशानी: दिल्ली पुलिस
इधर, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि ब्रिटिश हाईकमीशन के बाहर अभी भी सिक्योरिटी बरकरार है। हाईकमीशन की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेड्स इसलिए हटाए गए हैं क्योंकि इनसे आने-जाने में परेशानी होती थी।
तिरंगे का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
भारत ने रविवार को ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टिना स्कॉट को तलब किया था। उनसे पूछा गया कि भारतीय हाईकमीशन पर सिक्योरिटी क्यों नहीं थी। भारत ने ब्रिटिश सरकार से तिंरगे का अपमान करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की थी। ये भी कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाईकमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।
लंदन में तिरंगे का अपमान करने वाला गिरफ्तार
लंदन स्थित भारतीय हाईकमीशन के बाहर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। वहीं पंजाब में चल रही जांच में भी सामने आ रहा है कि खंडा ही अमृतपाल का हैंडलर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups