फेलिक्स को हराकर जैनिक सिनर ने शानदार जीत के साथ एटीपी फाइनल्स मे शुरुआत की

Tue, Nov 11 , 2025, 02:40 PM

Source : Uni India

ट्यूरिन (इटली): विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर (tennis player Jannik Sinner) ने एटीपी फाइनल्स (ATP Finals) में अपने खितबा के बचाव की शुरुआत ओलंपिक मिश्रित युगल के कांस्य पदक विजेता फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे (bronze medalist Felix Auger-Aliassime) पर जीत के साथ की। इटली के दिग्गज सिनर ने सोमवार को इंडोर हार्ड कोर्ट पर खेले गये मुकाबले में कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को 7-5, 6-1 से हराकर लगातार 27वीं जीत हासिल की। यह एटीपी फाइनल्स में बिना ब्रेक हुए उनकी लगातार छठी जीत है।

मैच जीतने के बाद सिनर ने कहा, “यहां खेलने का एक नया एहसास है, कोर्ट थोड़ा अलग है, इसलिए मैं खुश हूं कि हमने कैसे एडजस्ट किया। आपको पूरे मैच में फोकस रहना होता है, जैसे ही आप एक ब्रेक देते हैं, रिकवर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज, मैं बहुत फोकस्ड था। मैं खुश हूं, देखते हैं अगला मैच कैसा जाता है। पेरिस मास्टर्स फाइनल में कनाडाई खिलाड़ी को हराने के ठीक आठ दिन बाद सिनर ने यह जीत दर्ज की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups