Stock Markets: शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में तेजी; तेल एवं गैस और ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

Tue, Nov 11 , 2025, 01:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex falling) खुलने के कुछ देर बाद ही करीब 300 अंक लुढ़क गया। बैंकिंग, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होने के बयान के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 136.17 अंक की मजबूती के साथ 83,671.52 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देश में लाल निशान में चला गया। एक समय यह 288 अंक टूट चुका था। खबर लिखे जाते समय यह 230.56 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 83,304.79 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक की बढ़त में 25,574.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 69.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत ऊपर 25,505.20 अंक पर था। सेंसेक्स की गिरावट में क्रमश: बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का अधिक योगदान रहा जबकि भारती एयरटेल, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ऊपर कारोबार कर रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups