बूथ विस्तारक अभियान के तहत 14 से 24 तक हर बूथ पर पहुंचेगी भाजपा : शर्मा

Sun, Mar 12 , 2023, 03:41 AM

Source : Uni India

भोपाल, 12 मार्च (वार्ता)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Bharatiya Janata Party President Vishnudutt Sharma) ने आज बताया कि बूथ विस्तारक योजना - 2.0 के तहत चलो बूथ की ओर नारा दिया गया है और आगामी 14 से 24 मार्च के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचेंगे। श्री शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि बूथ विस्तारक अभियान के दूसरे भाग के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता 14 से 24 तक बूथों पर पहुंचेंगे। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) , कैबिनेट के मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल और जिले के पदाधिकारी सभी इस अभियान का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 12 हजार के आसपास शक्ति केंद्र हैं, उन पर पांच लोगों की टोली बनाई गई है। लगभग 12 हजार विस्तारक पूरे 10 दिन उस शक्ति केंद्र पर रहकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि बूथ पर हितग्राही इंचार्ज बनाने का भी काम हो रहा है। एक महिला प्रमुख भी बूथ पर होगी, साथ ही युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी के प्रमुख, प्रभावी मतदाता भी समिति के अंदर होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पन्ना समिति में 33 फीसदी महिलाओं को जोड़ना भी पार्टी का प्रयास है। यह भी इस अभियान में होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups