भोपाल, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार पर विधानसभा में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सरकार की असंवैधानिक हरकतों और जनविरोधी सोच का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा ने 18 साल के शासन में मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में पूरे देश में नंबर वन बना दिया है। पार्टी ने अब तक जितने घोषणापत्र तैयार किए, उनमें महिलाओं से किया कोई वादा नहीं निभाया।
शिवराज जी कम से कम आप महिला हित के सवाल ना पूछें तो ही अच्छा है। अपने 18 साल के शासन में मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में पूरे देश में नंबर वन बनाने के बाद आप किस मुंह से यह सवाल पूछ रहे हैं। आपने अब तक जितने घोषणापत्र तैयार किए, उनमें महिलाओं से किया कोई वादा नहीं निभाया है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 9, 2023
उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ विधानसभा में चर्चा से भागती है, बल्कि किसानों का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को असंवैधानिक तरीके से निलंबित भी कर दिया गया। श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि 'सौदेबाजी' की सरकार विधानसभा में मनमानी कर सकती है, लेकिन प्रदेश की जनता का मुंह बंद नहीं कर सकती। सरकार की इन्हीं असंवैधानिक हरकतों और जनविरोधी सोच का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी।
वहीं इस प्रदर्शन का आह्वान करते हुए सदन से निलंबित कांग्रेस विधायक पटवारी ने ट्विटर पर अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) द्वारा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 13 मार्च को राजभवन घेराव किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 09 , 2023, 04:14 AM