हैदराबाद, 08 मार्च (वार्ता) हैदराबाद पुलिस ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (Y S Sharmila) को बुधवार को उस समय गिरफ्तार (Arrested) कर लिया जब वह राज्य में महिलाओं पर हो रहे हमलों के विरोध में यहां टैंक बंड पर धरना दे रही थी। शर्मिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने से पहले रानी रुद्रमा देवी और चकली इलम्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शर्मिला के धरना देने की वजह से टैंक बंड पर बहुत लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और उन्हें गिरफ्तार कर बोलाराम पुलिस थाने ले गयी। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए वाईएसआरटीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीआरएस की एमएलसी के. कविता दिल्ली आबकारी घोटाले में लिप्त रही हैं।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: YSRTP chief YS Sharmila taken into preventive custody by Police after she staged a protest at Tank Bund against state govt on atrocities against women. She was initially shifted to Bollaram police station and is now being shifted to her residence in… https://t.co/JXXved913b pic.twitter.com/ojQEbaFjsp
— ANI (@ANI) March 8, 2023



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 08 , 2023, 06:22 AM