AIMIM : औरंगाबाद का नाम बदलने के विरोध में आज तीसरे दिन भी भूखहड़ताल जारी

Mon, Mar 06 , 2023, 11:44 AM

Source : Uni India

छत्रपति संभाजीनगर, 06 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले (Aurangabad District) का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने अनशन जारी है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है। उपवास औरंगाबाद नाम बदलने के विरोध में कृति समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अनशन को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के सांसद इम्तियाज जलील (Imtiaz Jalil) ने भी समर्थन दिया है। जलील पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल (strike) में शामिल होते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि इस भूख हड़ताल में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। विभिन्न संगठनों ने समर्थन के साथ इस स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एक ओर जहां औरंगाबाद का नाम बदलने के खिलाफ भूख हड़ताल किया जा रहा है। वहीं भूख हड़ताल का विरोध हो रहा है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), शिवसेना (शिंदे समूह), सकल हिंदू एकत्रिकरण समिति, मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा भूख हड़ताल का विरोध किया गया है। भाजपा ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसलिए नाम बदलने के मुद्दे को लेकर भविष्य में राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups