Satyavrat Mukherjee Passed Away : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यव्रत मुखर्जी का निधन

Fri, Mar 03 , 2023, 05:08 AM

Source : Uni India

कोलकाता, 03 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यव्रत मुखर्जी (Satyavrat Mukherjee) का शुक्रवार सुबह उनके आवास पर वृद्धावस्था जनित बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मुखर्जी ने आज सुबह कोलकाता के बालीगंज स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली है। वह काफी समय से उम्र संबंधी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही बंगाल भाजपा में शोक की लहर छा गई है।
मुखर्जी राज्य में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर अपने सेवा दे चुके थे। वह 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में रसायन और उर्वरक और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups