कोनराड संगमा का मेघालय में नयी सरकार बनाने का दावा

Fri, Mar 03 , 2023, 01:52 AM

Source : Uni India

शिलांग (वार्ता) । नेशनल पीपुल्स पार्टी (National People's Party) नेता कोनराड संगमा (Konrad Sangma) ने मेघालय में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेस्टोन टायनसॉन्ग ने शुक्रवार को कहा “ हमने  कॉनराड संगमा को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना है और अब हम अगली सरकार बनाने के लिए राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष दावा पेश करने जा रहे हैं।” उन्होंने जोर दिया कि  संगमा को भारतीय जनता पार्टी से भी समर्थन का पत्र मिला है।
गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी। वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खाते में दो सीट आयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups