नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे गुरुवार को घोषित होने के बाद भाजपा (BJP) के पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ है। भगवा पार्टी ने अपने गठबंधन दलों के साथ त्रिपुरा और नागालैंड दोनों में बहुमत का आंकड़ा पार किया। मेघालय में मौजूदा मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की एनपीपी ने 60 में से 26 सीटों पर जीत हासिल की और भाजपा के समर्थन से सत्ता में लौटने की संभावना है, जो राज्य में तीन सीटें जीती है।

नागालैंड (Nagaland)
नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने ग्ाुरुवार को 33 सीट जीतकर 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रियो ने वरिष्ठ नेता एस सी जमीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने तीन बार पूर्वोत्तर राज्य का नेतृत्व किया था।
मेघालय (Meghalaya)
वर्ष 2004 के अपने पहले चुनाव में हार का सामना करने वाले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा एक बार फिर मेघालय के मुख्यमंत्री का पद संभालने की ओर अग्रसर हैं। वर्ष 2004 के बाद से 45 वर्षीय संगमा अपने पिता पीए संगमा की तरह एक शक्तिशाली राजनेता के रूप में उभरे हैं, जो हर चुनाव के बाद मजबूत होते जा रहे हैं। अकेले चुनाव लड़ी भाजपा ने 2 सीटें जीती हैं।
त्रिपुरा (Tripura)
त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं। देबबर्मा की पार्टी ने जनजातीय क्षेत्र में वाम दल के वोट में सेंध लगाई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीएमसी ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे कहीं भी सफलता नहीं मिली।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 03 , 2023, 09:43 AM