० चव्हाण, राऊत मामले की जांच कर दोषियों को दी जाए सजा
मुंबई। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) की जासूसी करने के अलावा उनकी हत्या की साजिश का पता चला है। उधर शिवसेना सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) को जान से मारने की सुपारी दी गई है। ऐसे में क्या इस तरह की साजिश कर सत्ताधारी दल, विपक्ष को खत्म करना चाहती है। यह सवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने पूछा है।
पटोले ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक निजी व्यक्ति उन पर नजर रख रहा है और उनकी हत्या करने की साजिश रची जा रही है। आखिर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के पीछे किसी व्यक्ति को किस मकसद से लगाया जा रहा है? पुलिस और राज्य सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करना चाहिए। पटोले ने कहा कि संजय राऊत ने भी यह शिकायत की है कि उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अगर विपक्ष को खत्म करने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कलंक है। उन्होंने कहा कि शाहू, फुले और आंबेडकर के इस महाराष्ट्र में विरोधियों को खत्म करने की इस कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में इस तरह की राजनीति पहले कभी नहीं हुई। राज्य सरकार को अशोक चव्हाण और संजय राऊत के मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले छह-सात महीनों में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। खासकर सत्ता पक्ष के लोग दबंगई कर रहे हैं। विरोधियों को शत्रु मानकर उन्हें खत्म करने की साजिश रची जा रही है। पिछले महीने कांग्रेस महिला विधायक डॉ. प्रज्ञा सातव पर हमला किया गया था। औरंगाबाद में पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की कार पर हमला हुआ। सत्ताधारी विधायक ने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की। सत्ताधारी विधायक लोगों के हाथ– पैर को तोड़ने की बात कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 21 , 2023, 09:01 AM