अमरोहा,19 फरवरी (वार्ता)। पश्चिम उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) के खतौली विधानसभा उपचुनाव में शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने चुनावी रणनीति में बदलाव करते हुए गैर भाजपा दलों के कब्जे वाली सीटों पर जागरूक लोगों से सीधा संवाद करने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश में इस साल स्थानीय निकाय और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। इसी कडी में 28 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) अमरोहा संसदीय क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र रमाबाई डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने गजरौला आ रहे हैं। जहां वह जनसभा के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद करने के अलावा सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद मंडल की बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मुरादाबाद तथा संभल सीटों पर गैर भाजपा दलों बसपा और सपा का कब्जा है। वर्ष 2019 में इन सीटों पर भाजपा को गैर भाजपा दलों की ओर से शिकस्त मिली थी।अब ऐसी तमाम सीटों पर लगातार भाजपा नजर बनाए हुए है। पिछले काफी समय से बिजनौर जिले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद ,अमरोहा तथा संभल में जितेंद्र सिंह को लगाया गया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी अमरोहा सीट पर चुनौतियां और माहौल का जायजा लेने के उद्देश्य से पूर्व में दौरा कर चुकीं हैं। श्री नड्डा जनसभा के माध्यम से न केवल लोगों से सीधे संवाद करने के साथ ही लोकसभा तथा स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सांगठनिक तैयारियों को परखेंगे भी। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल सिंह नागर ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा है कि भाजपा संगठन के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विधिवत कार्यक्रम आ गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 19 , 2023, 03:55 AM