Tripura Assembly Elections : माेदी ने की मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील

Thu, Feb 16 , 2023, 09:33 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने त्रिपुरा के मतदाताओं, खास कर युवा मतदाताओं से मतदान संख्या का रिकॉर्ड बनाने और लोकतंत्र का मजबूत करने की अपील की है।
मोदी ने ट्विटर पर अपील करते हुए कहा, “मैं त्रिपुरा के लोगों को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने की अपील करता हूँ। विशेष कर मैं युवा मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें।”
त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधान सभा के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का मुकाबला मुख्यरूप से वामपंथी दलों, कांग्रेस और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों से माना जा रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में सभी सीटों पर आज सुबह शांति पूर्ण मतदान शुरू हो गया और लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों के बाहर कतार में देखा गया।


दक्षिण त्रिपुरा में बेलोनिया साशिमा हाई स्कूल के एक मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला मतदाता की सहायता करते हुए दिखाई दिए। सीआरपीएफ के जवान ने वयोवद्ध महिला को मतदान केन्द्र के कक्ष तक पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा पश्चिम त्रिपुरा जिले के बदरघाट विधानसभा क्षेत्र के चरीपारा इलाके में महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं। राज्य के लगभग 28.23 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 259 उम्मीदवारों का भविष्य को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद करेंगे। मतदान शाम चार बजे चलेगा।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups