साप्ताहीक  टॅरो कार्डस् रिडिंग

Tue, Aug 09 , 2022, 06:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

०८ अगस्त से १४ अगस्त २०२२ तक
मेषः आप अपने बर्ताव में स्पष्टवादिता को प्राथमिकता देंगे। प्रत्येक स्थिति और व्यक्ति को समझने का आपका बोध सही और सटीक होगा। पैसे के दृष्टिकोण से आपको यह सप्ताह बहुत अच्छा होगा। आपको लाभ होगा और आप खरीदारी भी करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ रहे है।
लकी नंबरः ३, लकी कलरः बैंगनी
वृषभः आपके संबंधों में सफलता और उपलब्धि की शुरुवात होनेवाली है। ध्यान रहे कि आप अपने संबंध में ज्यादा रौब न जमाये नही तो आप अपने साथी को भावनात्मक रुप से दुःख पहुँचायेंगे। पैसों के मामलों में सतर्क रहे लेकिन चीजें जल्दी ही सुधर जाएँगी। आप भावनात्मक रूप से उदास महसूस करेंगे।
लकी नंबरः १, लकी कलरः नीला
मिथुनः आपको लोगों और स्थितियों को समझने के लिये आपको अपनी क्षमताओंमें भरोसा रखना चाहिये। जीवन की वस्तिकताओ पर ध्यान केन्द्रित करे। आलस और टाल-मटोल आपके बडे दुश्मन होंगे। आप अगर पदोन्नति की उम्मीद कर रहे है तो उसकी जल्दी ही संभावना है। आपके दरवाजे पर अवसर जल्दी ही दस्तक देंगे।
लकी नंबरः २, लकी कलरः आसमानी नीला
कर्कः अपने खर्चो पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपका सामना ऐसी स्थिति से हो सकता है जिसमें खर्चो को घटाने की कोशिश के बावजूद आपके खर्चे बस बढेंगे। आप महसूस करेंगे की खर्चा करने के लिए आपकी आय काफी नही है और यह आपको थोडा असंतुष्ट कर सकता है।
लकी नंबरः ८, लकी कलरः सुनहरा
सिंहः शारिरीक तकलिफ से आप इस सप्ताह राहत पा सकते है। बहुत जल्दी ही आप बेहतर महसूस करना शुरु कर देंगे। आपकी वित्तिय अवस्था आपकी आशा से अधिक पनपेगी क्योंकि आप अपने कामों में सफल होगें। लाभ कमाने के अवसर मिलंेगे और प्रशंसा भी होगी। आध्यात्म के लिए आपका उत्साह बढेगा।
लकी नंबरः २, लकी कलरः काला
कन्याः आपकी सेहत को लेकर थोडी सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना से बचे। आप अत्यधिक अप्रत्याशित स्त्रोतों से पैसे कमा सकते हैं या आपके पुराने उद्यम लाभ बनाना शुरु कर देंगे। आप में अकेलेपन की भावना आयेगी क्योंकी आप अपने साथी से कुछ दूरी महसूस करेंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान kोंÀद्रित करना चाहिए।
लकी नंबरः ६, लकी कलरः पिला
तुलाः आप जीवन में नई चीजों को सोच रहे है। रूढ़िवादी चीजों से आप भागना चाहेंगे। आपको अपन ेसाथी से थोडी देर के लिए अलय समय बिताना पड सकता है। आप निर्णय लेंगे जो सही होंगे। आपको एक जिम्मेदार और विश्वसनीय तरीके से चलना चाहिये और उन लोगों पर भरोसा करना चाहिये जिनके साथ आप काम करते है।
लकी नंबरः ७   लकी कलरः हरा
वृश्चिकः स्वास्थ के बारे मंे थोडा सतर्क रहे। पैसों के मामलें में आप तनावग्रस्त हो सकते है। आपकी मेहनत से आपके पास अंत में पैसा आयेंगे। आपका लंबा संघर्ष जल्द ही खत्म होगा। आपके प्रियजन आपकी मेहनत के फुल की प्रशंसा करेंगे। यह समय मजबूत उपलब्धियों की शुरुवात का है और नई शुरुवात दर्शाते है।
लकी नंबरः १, लकी कलरः नारंगी
धनुः आप आपके हक के लिए लढेंगे। विचारों का कुछ भावनात्मक टकराव होगा जो आपको तनावग्रस्त करेगा। जल्द ही आपके पास अधिकार होगा और जो आप करना चाहते है उसके लिए नियंत्रण होगा। याद रहे की आपके कनिष्ठ लोगों को दुःख न पहुँचाए। आप इस समय किसी प्रियजनकी सेहत के बारे मंे ज्यादा चिंतित होंगे।
लकी नंबरः १२, लकी कलरः ग्रे
मकरः आप अपने परिवार के सदस्य या किसी रिश्तेदार से जा   ही अपने संबंध की समस्याओंके बारे में चर्चा करेंगे। आप अपने आपर पर पैसा खर्च करेंगे। परन्तु आपका निर्णय जीवन में आगे चल कर वास्तव में लाभकारी सिद्ध होगा। अपने सपनों को करने के लिए कार्य करते हुए आगे बढते रहे।
लकी नंबरः १०, लकी कलरः भूरा रंग
कुंभः बहुत अधिक दबाव आप पर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत अधिक तनाव बढा रहा है। आप बहुत सारी चीजों को संभालने में जरूरत से अधिक व्यस्त रहेगे और आप पर बुरा प्रभाव पड सकता है। आपको छुट्टी लेने की जरूरत है और अपने आप और शरीर को  फिर तरोताजा करे।
लकी नंबरः ५, लकी कलरः पिला
मीनः इस सप्ताह आपको क्रोध आ सकता है और कुछ मानसिक अशांति हो सकती है। झगडे की स्थिति में शांत रहने आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी लेकिन कभी कभार आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास पर्याप्त पैसे नही है। याद रहे जल्दी ही आगे अच्छा समय आनेवाला है।
लकी नंबरः ४, लकी कलरः चांदी (रजत)
डाॅ. मनिषा किनी
पिएचडी वास्तु सायन्स
पिएचडी टेरो सायन्स
रेकी ग्रँडमास्टर
होलिस्टीक हिलर गाईड
संपर्क: ९९३०२२३६३६ 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups