25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक
ARIES: मेष: विजय आपकी है, प्रशंसा आपको मिलेगी। लेकिन गर्व से बचे। आप अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकते है। आप आपको उत्तम देने प्रयास करेंगे। आप इस सप्ताह किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलेंगे। जिससे आपको अपने काम में सहायता मिलेगी। सिर्फ लोगोंकी बुरी नजर से बचे और अपना काम चुपचाप करते हुए आगे बढे।
लकी नंबर: 6, लकी
कलर: हरा TAURUS:
वृषभः अपने वर्तमान प्रेम जीवन में आप कुछ बदलाव देख सकते है। आप उदास और दुखी महसूस कर सकते है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत अच्छा है। बिजनेस में थोडा और व्यवस्थित होना होगा। भागीदारी में थोडा सावधानी से आगे बढे। स्वास्थ्य की ओर आपका ध्यान होना चाहिए। आपके तनाव और शारीरिक थकावट में वृद्धी होगी।
लकी नंबर: 1,
लकी कलर: सफेद
GEMINI:मिथुन: आपको अपने आप पर भरोसा करना चाहिए और अपने सपनों की ओर चलना चाहिए। कोई व्यक्ति हो सकती है जो जल्दी ही आपको बहुत महत्वपूर्ण या उपयोगी सलाह दे सकती है। व्यापार मे आपको पर्याप्त रूप से लाभ न होने के कारण आप चिंतातुर हो सकते है लेकिन इससे बचने के आपको जरूर सहायता मिलेगी।
लकी नंबर: 2,
लकी कलर: केशरी
CANCER:कर्कः आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा और चुस्त महसूस करेंगे। आपका झुकाव धार्मिकता की ओर अधिक होगा जो आपको और भी बेहतर महसूस करायेगा। आप आमदनी के बारे में ज्यादा सोचना बंद कर दे। इस सप्ताह आपको थोडा आराम करने की भी सलाह दी जाती है।
लकी नंबर: 8,
लकी कलर: गुलाबी
LEO:सिंहः आप व्यस्त रहेंगे जिनमें बहुत सारी कागजी कार्यवाही शामिल होगी। आप अपने मित्रों के साथ समय वितायेंगे और मित्रों से आपको फायदा भी मिलेगा। आप स्थितियों से बंधे महसूस कर सकते है, परिस्थितियों में भ्रमित महसूस कर सकते है कि अगला कदम क्या लेना है। आपको आगे देखते हुए चीजों को अपने नियंत्रण में लेना चाहिए।
लकी नंबर: 7,
लकी कलर: निला
VIRGO:कन्या: आप कोई कई जगह घुमने जा सकते है। आप नीजी संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पहले करेंगे। आपके खर्च बढेंगे पर आप इसका हल निकाल लेंगे। संभावना है कि आप विभिन्न स्त्रोतों से थोडा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नकारात्मक बदलाव भी होंगे जो आपके साथी के कारण होंगे। आपको भी सकारात्मक चीजों के बारे में सोचना होगा।
लकी नंबर: 9,
लकी कलर: भूरा रंग
LIBRA:तुला: आपको कुछ आकस्मिक परन्तु सुखद आश्चर्यजनक चीज मिलेगी और इससे आप आनंद उठायेंगे। आपकी सोच प्रगतिशील होगी। अपने दिमाग को नई संभावनाओं और अवसरों के लिये खुला रखे। इस सप्ताह दूसरो से संवाद करे, संबंध बनाम, दुसरों को प्रेरित करे। आपको लोगों का ध्यान मिलेगा उसका आनंद उठाए।
लकी नंबरः 1
लकी कलर: पिला
SCORPIO:वृश्चिकः आपको बहुत अधिक इच्छा होगी कि अपने आपको बेहतर जाने। आप अपने अंतरात्मा से जुड़ने की कोशिश करेंगे और इसलिये बाहरी संसार से आपका संपर्क टूट सकता है परन्तु अंततः आप शान्ति पा लेंगे। परिवार में कुछ झगडा हो सकता है और आप दुसरों की बात सुनने और चीजों को सुधारने के लिए तैयार रहेंगे।
लकी नंबर: 9,
लकी कलर: ग्रे
SAGITTARIUS:धनुः आप अपनी कुछ रुचियों या कुछ अन्य गतिविधियों में डूबे रहेंगे और कोई प्रियजन या कोई अप्रत्याशित व्यक्ति उपहारों और अन्य अवसरों के साथ आपके पास पहुँच सकता है। कार्यालय संबंधी कुछ परेशानियाँ हो सकती है जिससे आप सफलता से निकल आएँगे। कुछ परेशानियाँ आपको पारिवारिक स्वास्थ्य समस्या या कानूनी मामलों के कारण हो सकती है।
लकी नंवरः 3,
लकी कलर: बैंगनी
CAPRICORN:मकर: आप इस समय बहुत भावुक महसूस कर रहे है। आप नये व्यापार या सौदे की शुरुवात कर सकते है। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होगे और उनके साथ भरोसे का एक मजबूत सम्बन्ध बनायेंगे। आप समूह में काम करेंगे। शारीरिक रूप से आपको ध्यान रखान होगा।
लकी नंबर: 5,
लकी कलर: लाल
AQUARIUS:कुंभ: आप अपने साथी के लिये खास चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस बारे में असुरक्षा है कि भविष्य में एक जोडी की तरह आपका भविष्य कैसा होगा। नई आमदनी का नया स्त्रोत मिलेगा। नये दस्तावेजों पर सावधानी से दस्तखत करे। तनाव के कारण आपको करने की जरूरत पड सकती है। अपने आप पर ज्यादा बोझ ना डाले।
लकी नंबर: 6,
लकी कलर: हरा
PISCES:मीन: पैसे कमाने और ख!पर नजर रखने की आवश्यकता है। ऐसा लग सकता है की पैसे के मामले में भाग्य आपके विरुद्ध हो गया है। लेकिन जल्द ही समय बदलेगा और भाग्य के कारण आप कुछ ज्यादा किए बिना काफी पैसे कमायेंगे और आप इससे आनंदित होंगे, काम के संबंध में आपको कुछ मानसिक दवाव होगा।
लकी नंबरः 7,
लकी कलरः सफेद
डॉ मनिषा किनी
पिएचडी वास्तु सायन्स पिएचडी टेरो सायन्स रेकी ग्रँडमास्टर होलिस्टीक हिलर गाईड
मो: 9930223636 • manishakini99@gmail.com



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 25 , 2022, 04:39 AM