भाजपा में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं : संजय राउत

Sun, Jul 24 , 2022, 03:39 AM

Source : Uni India

मुंबई 24 जुलाई (वार्ता)। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अभिव्यक्ति की आजादी (freedom of expression) नहीं है और वह उनके खिलाफ की जाने वाली किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।
राउत ने पत्रकारों से कहा, मैं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के बारे में सब कुछ जानता हूं और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके से बनाई गई एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस की राज्य सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।”
उन्होंने शनिवार को पेनवेल में पार्टी की बैठक के दौरान बयान के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि असली शिवसेना पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ है। राउत ने कहा,“ नासिक, औरंगाबाद और अहमदनगर जिले में आदित्य ठाकरे की यात्रा के दौरान उन्हें भारी जन समर्थन मिला।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups