मुख्यमंत्री शिंदे,अध्यक्ष पाटिल पत्नी अमृता फडणवीस ने दी जन्मदिन की बधाई
डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर मनोगत विशेषांक का विमोचन
मुंबई। शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सादगी पूर्वक अपना जन्मदिन (Birthday) मनाया।इस दिन उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde),भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.इसके अलावा करीब पूरे दिन देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास सागर बंगले पर बधाई देने वाले भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा.इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जश्न मनाने के साथ -साथ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील के हाथों मनोगत पुस्तक का विशेषांक का विमोचन किया गया.इस विशेषांक में उपमुख्यमंत्री फडणवीस के राजनीतिक शुरुआत नगरसेवक से उपमुख्यमंत्री तक उनके व्यक्तित्व के बारे में लेख लिखा गया है मनोगत का विमोचन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पाटिल ने कहा कि साल 2014 से 2019 तक देवेंद्र फडणवीस एक सफल मुख्यमंत्री बने उनके नेतृत्व में इन पांच साल में विकास कार्य को गति मिला उसके बाद 2019 में राज्य में आए बाढ़ के दौरान उन्होंने लोगों की बहुत मदद की।साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को दोहराते हुए पाटिल ने कहा कि मी पुन्हा येईल वह फिर आएंगे के बयान का मजाक उड़ाया गया, लेकिन वह वापस आ गए. शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा नेताओं की बार -बार चुनाव कराने की मांग का जवाब देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए। ओबीसी आरक्षण मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई दी। मैं चुनाव आयोग से कह रहा हूं कि सच्चाई को ध्यान में रखकर चुनाव कराएं.उन्होंने चुनाव को जल्दबाजी में न कराने की बात कही पाटिल ने कहा कि चुनाव आयोग को बारिश को देखते हुए चुनाव के बारे में सोचना चाहिए।' एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पाटिल ने सभी विधायकों और सांसदों को धन्यवाद दिया। पाटिल ने कहा कि आम लोग खुश है । हमें 181 वोट मिले। मुझे लगता है कि एक वोट बहुत अधिक है। कांग्रेस और राकांपा को 98 वोट मिले, उन्हें एक वोट गंवाना पड़ा।पाटिल ने कैबिनेट विस्तार के बारे में कहा कि कैबिनेट विस्तार पर टिप्पणी नहीं करूंगा।वही शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष नेता अजित पवार का भी जन्मदिन था.उन्होंने भी राज्य में बाढ़ प्रभावित को देखते हुए जन्मदिन न मनाने की घोषणा की थी इसलिए अजित पवार ने भी अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।उपमुख्यम्नत्री फडणवीस के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मनोगत विशेषांक विमोचन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश,प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित प्रवक्ता गणेश हाके सहित अन्य लोग उपस्थित थे.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 22 , 2022, 08:59 AM