भीलवाड़ा में कांग्रेस ने ईडी एवं भाजपा का पुतला फूंका

Fri, Jul 22 , 2022, 02:52 AM

Source : Uni India

भीलवाड़ा, 22 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) नोटिस एवं पूछताछ के विरोध में राजस्थान के भीलवाड़ा में जिला (District in Bhilwara) कांग्रेस कमेटी की ओर से आज धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट पर ईडी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पुतला भी फूंका (also burnt the effigy) गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बताया कि दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों पर केंद्र सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा क इस मामले को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ एवं जांच का ड्रामा शुरू कर दिया है। ऐसे में आज विरोध प्रदर्शन कर जिला कलेक्ट्रेट पर ईडी एवं भाजपा का पुतला फूंका गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups