पटना 21 जुलाई (वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से डेक्कन हेराल्ड मामले (Deccan Herald case) में होने वाली पूछताछ के विरोध में पार्टी की ओर से आज किए जा रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी पटना में भी रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने यहां रोषपूर्ण प्रदर्शन (furious show) किया। प्रदर्शन और नारेबाजी के कारण कुछ देर के लिए अति व्यस्त अशोक राजपथ पर यातायात बाधित हो गया।
वहीं, दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जमकर शांतिपूर्वक रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं तीन जमाई- ईडी, आईटी और सीबीआई।
इसी तरह के नारों के साथ पटना की सडकों पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। डेक्कन हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की आज होने वाली पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है।
राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से सड़कों पर विरोध जुलूस निकाला गया। विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। 'सोनिया भारत की आन, बान और शान है तथा 130 करोड़ लोगों का स्वाभिमान है', 'स्वतंत्रता और सच्चाई कांग्रेस ने है दिलाई', अन्याय के खिलाफ खड़े रहेंगे, लड़े थे और लड़ेंगे' जैसे नारे बुलंद करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी से हो रही पूछताछ का विरोध किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 21 , 2022, 01:32 AM