जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति को जान से मारने की धमकी

Thu, Jul 21 , 2022, 12:55 PM

Source : Uni India

सीवान/पटना 21 जुलाई (वार्ता)। बिहार के सीवान से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सांसद कविता सिंह (Kavita Singh) और उनके पति को जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि सांसद और उनके पति अजय सिंह को अखलाक नाम के युवक ने मोबाइल पर कॉल किया था, जिसमें उसने सांसद और उनके पति की हत्या करने की धमकी दी है। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
फोन करने वाले व्यक्ति ने सांसद श्रीमती सिंह को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा कि उनके पति अजय सिंह की भी हत्या कर दी जाएगी। धमकी देने वाले ने स्पष्ट रूप से यह भी कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कमलेश तिवारी की हत्या हुई थी, ठीक उसी तरह तुम दोनों की भी हत्या होगी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन के साथ ही कार्रवाई करने में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 18 अक्टूबर 2021 को हिंदू समाज पार्टी (Hindu Samaj Party) के नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में उन्ही के कार्यालय में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले भगवा रंग का कुर्ता और जींस पहन कर मिठाई का डिब्बा लेकर कमलेश के पास पहुंचे थे। उसी मिठाई के डिब्बे में चाकू और पिस्तौल भी था। पुलिस ने 13 लोगों को हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। मुख्य आरोपियों में अशफाक और मोइनुद्दीन को गुजरात का आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups