विदिशा के सिरोंज, शमशाबाद, लटेरी में भाजपा, तो कुरवाई में कांग्रेस की जीत

Wed, Jul 20 , 2022, 03:29 AM

Source : Uni India

विदिशा, 20 जुलाई (वार्ता)। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले (Vidisha District) की सिरोंज नगर पालिका और शमशाबाद, लटेरी और कुरवाई नगर परिषद की मतगणना (counting of votes) में जहां सिराेंज नगर पालिका और शमशाबाद एवं लटेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का परचम लगाया, तो वहीं कुरवाई में कांग्रेस ने जीत दर्ज (Congress wins) की है।
विदिशा की सिरोंज नगर पालिका के 21 वार्डो की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरोंज में हुई। इसमें भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 04, समाजवादी 01 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की गयी। लटेरी नगर परिषद की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College) शमशाबाद रोड लटेरी में, जिसमें कुल 15 वार्ड है। लटेरी नगर परिषद परिणाम में कुल वार्ड 15 में भाजपा 09, कॉग्रेस 04 और निर्दलीय 02 सीटों पर जीते। शमशाबाद नगर परिषद की मतगणना शासकीय कन्या उमा विद्यालय में हुई, जिसमें कुल 15 वार्ड है। यहां कुल वार्ड 15 में से भाजपा 12, कांग्रेस 01 और
निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो सीट पर कब्जा किया।
इसके अलावा कुरवाई नगर परिषद की मतगणना शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय कुरवाई में, जिसमें कुल 15 वार्ड हैं। इसमें कांग्रेस 09, भाजपा 05 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups