नई दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता)। राज्यसभा (Rajya Sabha) में नामित सदस्य पिलावुलाकंडी थेक्केपरांबिला उषा (पी.टी. उषा )ने बुधवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली और सदन के सदस्यों ने उनका करतल ध्वनि से स्वागत किया।
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए ओलंपियन धाविका पी.टी. उषा (pt. Usha) का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा तो सदन के सदस्यों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर इस महान धाविका का मेज थपथपा कर और तालियां बजाकर स्वागत किया।
पी.टी. उषा ने हिंदी भाषा में शपथ ली और श्रद्धा तथा निष्ठा के उच्चारण पर विशेष जोर दिया। शपथ लेने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों का अभिवादन किया। नायडू ने भी शपथ ग्रहण के दौरान पी.टी. उषा द्वारा श्रद्धा और निष्ठा शब्द पर जोर देने पर ध्यान दिया और इन शब्दों को मुस्कुराते हुए दोहराया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 20 , 2022, 12:27 PM