भोपाल, 20 जुलाई (वार्ता)। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 (Urban Body Election-2022) के तहत आज 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में मतगणना शुरु हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि आज पांच नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतगणना (counting of votes) है। प्रदेश की 16 नगरपालिक निगम में से पांच, कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में आज मतगणना हो रही है। शेष 11 के परिणाम पहले घोषित हो चुके हैं।
साथ ही नगरपालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद, और सबलगढ़ में मतगणना हो रही है।
इसी तरह नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाडल्याखुर्द, बिस्टान, मूंदी, पंधाना, माण्डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकडोन, उन्हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बडागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बस्कवाहा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस और जौरा में भी आज ही मतों की गणना हो रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jul 20 , 2022, 10:20 AM