मार्ग्रेट अल्वा ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का भरा पर्चा

Tue, Jul 19 , 2022, 03:35 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता)। उप राष्ट्रपति पद (vice presidency) के चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा ने मंगलवार को अपना पर्चा भर दिया। श्रीमती अल्वा ने संसद भवन में लोकसभा महासचिव को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र साैंपा। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना के संजय राउत, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी और द्रविड मुनेत्र कषगम के तिरुचि शिवा तथा विपक्ष के अन्य नेता मौजूद थे। श्रीमती अल्वा पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। निवर्तमान उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव छह अगस्त को होगा है। उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups