नई दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में वोट डालने के लिए व्हील चेयर पर बैठकर गये। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले संसद सदस्यों के लिए संसद भवन में मतदान केन्द्र बनाया गया है।
मनमोहन सिंह दोपहर को संसद भवन पहुंचे और वहां से उन्हें व्हील चेयर (wheel chair) पर मतदान केन्द्र तक ले जाया गया। वहां मतदानकर्मियों ने उन्हें मतपत्र मतपेटी में डालने में भी मदद की। राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ है। मतगणना 21 जून को की जायेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 18 , 2022, 03:35 AM