राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

Mon, Jul 18 , 2022, 10:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति पद (presidency) के लिए आज (सोमवार) होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पूर्वाह्न 10 बजे से मतदान शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक इसमें हिस्सा लेंगे। सांसदों को हरे और विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिलेंगे। चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में मतदान करेंगे।
आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) हैं। इस मुकाबले में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। उन्हें सत्ताधारी गठबंधन के अलावा बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल और जद (एस), झामुमो, शिवसेना और टीडीपी का समर्थन हासिल है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक मतदान होगा।
मतदान के बाद सभी राज्यों से मतपेटी दिल्ली लाई जाएंगी। 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।
इस चुनाव में मतों का कुल मूल्य 10,86,431 है। इनमें द्रौपदी मुर्मू को 6,67,000 मत मूल्य मिलने की संभावना है। एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से विधायकों के वोटो का मूल्य अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश के एक विधायक के मत का मूल्य सबसे ज्यादा 208 है। झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र में यह 175, सिक्किम में सात, नागालैंड में नौ और मिजोरम में आठ है। वोटों का गणित से द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की समझी जा रही है।
द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता होंगी। साथ ही आदिवासी समुदाय से देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups