भोपाल, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम की रोचक स्थिति बनती जा रही है। इस बार चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एआईएमआईएम पार्टी (AIMIM Party) के प्रत्याशी भी दम दिखा रहे हैं। सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। वहीं बुरहानपुर नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम पार्टी का पहला पार्षद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा नगर परषिद में आप पार्टी का पहला पार्षद जीत गया है। ओरछा नगर परषिद के वार्ड क्रमांक 3 से आम आदमी पार्टी की गीता कुशवाह ने जीत दर्ज की है। सिंगरौली में भी नगरी निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 53975 वोट की गणना की गई है। जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल वोट 4698 से आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल 19732वोट, कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल को 15093वोट, भाजपा महापौर प्रत्याशी चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 15094 मिले है।
औवेसी की पार्टी का पार्षद प्रत्याशी जीता
इधर औवेसी की पार्टी ने भी प्रदेश में खाता खोल दिया है। बुरहानपुर नगर निगम (Burhanpur Municipal Corporation) के वार्ड क्रमांक 2 नेहरू नगर से पार्टी के प्रत्याशी रफीक अहमद ने 255 वोट से जीत दर्ज की है। बुरहानपुर में पांचवें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी शाहनाज अंसारी लगभग 500 वोट से आगे चल रही है। अब सिर्फ एक राउंड और डाक मतपत्रों की गणना शेष है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 17 , 2022, 02:59 AM