भोपाल, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 (Urban Body Election-2022) के तहत रविवार को सुबह 9.00 बजे से 11 नगर निगमों समेत 133 निकायों की मतगणना जारी है। दोपहर एक बजे तक चुनाव परिणामों (election results) के नतीजे भी सामने आने लगे हैं। मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद (mayor post) के चुनावों में दिलचस्प स्थिति बन गई है। भाजपा छह और कांग्रेस चार पर आगे चल रही है। अधिकांश निगमों में भाजपा आगे चल रही है। वहीं कई जगहों पर कांग्रेस कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है। यह सभी 11 महापौर सीटें भाजपा के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।
बुरहानपुर, खंडवा और सतना में भाजपा को महापौर पद पर जीत हासिल हुई है। बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल जीत गई है। इधर सतना नगर निगम में भाजपा महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार और खंडवा से भाजपा महापौर उम्मीदवार अम्रता यादव ने जीत दर्ज कर ली है। राजधानी भोपाल में भी भाजपा प्रत्याशी मालती राय कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल से आगे चल रही है। मालती राय को मतगणना के बीच ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
कांग्रेस के तीनों विधायक प्रत्याशी पिछड़े
कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए तीन विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा था। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 17 , 2022, 02:12 AM