उज्जैन, 17 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम चुनाव (municipal elections) में महापौर एवं 54 वार्डो के लिए 6 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना (counting of votes) का कार्य आज शा.इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। दोपहर 12 बजे तक सारा परिदृश्य साफ हो जाएगा। इस बीच प्रात: 8 बजे कलेक्टर एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम (strong room) खोला गया तथा मतगणना हेतु ईवीएम मशीनों को शा. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय तल पर स्थित हॉल क्रं.1 एवं 2 में पहुंचाना शुरू किया गया। कलेक्टर आशीषसिंह के अनुसार सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। करीब 10 बजे तक पहला रूझान सामने आ जाएगा।
इधर, प्रात: 7 बजे से भाजपा एवं कांग्रेस के मतगणना अभिकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके साथ ही कांग्रेस एवं भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी देवदर्शन करने में जुटे हुए थे। प्रात: 8 बजे स्ट्रांग रूम खुलते ही हलचल प्रारंभ हो गई थी। भारी पुलिस बल मतगणना केंद्र एवं शहर के विभिन्न स्थलों पर सुबह से ही तैनात हो गया था।
ये हैं नगर सरकार बनाने के दावेदार
कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी तराना विधायक महेश परमार हैं वहीं भाजपा के प्रत्याशी मुकेश टटवाल हैं। इसके अलावा 54 वार्डों से कांग्रेस एवं भाजपा (Congress and BJP) प्रत्याशियों के साथ कुछ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी खड़े हुए हैं। आम शहरी का मानना है कि आज के नतीजे कोई बड़ा उलटफेर करते दिखेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 17 , 2022, 10:43 AM