पालघर में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना विधायक, सांसद, पार्षद शिंदे समूह में शामिल

Sat, Jul 16 , 2022, 11:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 16 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को पालघर में करारा झटका लगा है। पचास नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। यह सभी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ आ गए हैं। इनमें सांसद राजेंद्र गावित (Rajendra Gavit), कई विधायक और पदाधिकारी शामिल हैं।
राजेंद्र गावित ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। शिंदे से मुलाकात के समय उनके साथ विधायक श्रीनिवास वनगा, पालघर जिलाध्यक्ष राजेश शाह, जिला परिषद सदस्य प्रकाश निकम, जिले की कुछ नगर पंचायतों के पार्षद, पंचायत समिति अध्यक्ष, सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पहले मीरा भाईंदर के आठ नगर सेवक शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। यह सभी लोग तीन दिन पहले विधायक प्रताप सरनाईक के साथ शिंदे से मिले थे। वसई शिवसेना में भी बड़े पैमाने पर फूट है। यहां कई नगर सेवकों के स्वर बागी हो चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups