भायखला में दो शिवसैनिकों पर जानलेवा हमले का प्रयास

Fri, Jul 15 , 2022, 03:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, 15 जुलाई (हि.स.)। मुंबई के भायखला इलाके (byculla area) में दो शिवसैनिकों पर जानलेवा हमले का प्रयास (assassination attempt) किया गया लेकिन लोगों के जमा होने के कारण दोनों हमलावर फरार (the assailant absconded) हो गए। पुलिस टीम अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार शिवसेना के उपविभाग प्रमुख विजय कामतेकर तथा शिवसेना पदाधिकारी बबन गावकर गुरुवार देर रात गाड़ी से माझगाव की ओर जा रहे थे। अचानक मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर तलवार से हमला (sword attack) शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के जमा होने व शोर मचाने पर दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। विजय कामतेकर तथा बबन गावकर ने भायखला पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिवसेना उपनेता मनोज जामसुतकर ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना से शिंदे समूह के अलग होने के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई है। दोनों धड़ों के बीच टकराव की आशंका जतायी जा रही है इसलिए इस हमले की जांच इस एंगल से भी की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups