फरीदाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। फरीदाबाद के सूरजकुंड में हरियाणा प्रदेश भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (training program) का शुक्रवार को विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भूपेंद्र सिंह यादव, गृहमंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, बनवारी लाल, खेलमंत्री संदीप सिंह सहित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के अनेकों पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मां सरस्वती, पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया और दीप प्रज्जवलित करके प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत की।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस शिविर में सैद्धांतिक, व्यावहारिक, विकासात्मक, राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रथम सत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यकलापों को लेकर चर्चा की और उन्हें संगठन को मजबूत करने के बारे में टिप्स दिए।
.jpg)
इसके अलावा प्रशिक्षण सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, समतायुक्त शोषण मुक्त समाज, सर्वधर्म समाज व मूल्यों पर आधारित राजनीति जैसे मुद्दों को लेकर भी प्रशिक्षण शिविर में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर मेें बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन (national organization) महामंत्री बीएल संतोष, केंद्री मंत्री गजेंद्र शेखावत, कृष्णपाल गुर्जर, संगठन के वरिष्ठ नेता वी. सुरेश, शिव प्रकाश, महेंद्र चंद्र शर्मा समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।
इसके अलावा हरियाणा सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद से लेकर जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन चार सत्र होंगे, जिसमें से पहले सत्र को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधित किया, जबकि दूसरे सत्र केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव तथा तीसरे सत्र प्रांत संघ चालक पवन जिंदल व चौथा सत्र गृहमंत्री अनिल विज व असीम गोयल संबोधित करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 15 , 2022, 03:03 AM