निगम के पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस का थामा हाथ

Thu, Jul 14 , 2022, 02:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

यमुनानगर, 14 जुलाई (हि.स.)। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के डिप्टी मेयर (Deputy Mayor) रहे रामपाल ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के हरियाणा की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा के नेतृत्व में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिले में इनेलो के लिए यह बड़ा झटका है। क्योंकि लंबे समय से रामपाल इनेलो पार्टी (INELO PARTY) से जुड़े हुए थे। रामपाल पूर्व में इनेलो पार्टी से लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha election) भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा चार बार पार्षद और एक बार उप चेयरमैन भी रहे।
इस मौके पर रामपाल ने कहा कि वह काफी समय से इनेलो में घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। जिले में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देना ही अब उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रामपाल को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। पार्टी में हर कार्यकर्ता को बराबर मान सम्मान दिया जाता रहा है और भविष्य में भी दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस पार्टी (Congress Party) से पार्षद निर्मल चौहान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निर्मल चौहान ने कहा कि रामपाल के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups