शिवसेना के 15 सांसद सीएम एकनाथ शिंदे के संपर्क में
मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Eknath Shinde) को एक और झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत बुधवार देर रात सीएम शिंदे ने शिवसेना के 15 सांसदों के साथ बैठक की। शिंदे समूह ने संकेत दिया है कि बहुत जल्द शिवसेना के दो तिहाई सांसद शिंदे समूह में शामिल हो सकते हैं।
शिंदे समर्थक तथा पूर्व मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसेना सांसद एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर सांसदों की बैठक को औपचारिक बैठक बताया है।
उल्लेखनीय है कि सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के 40 विधायकों को लेकर अलग हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनका लक्ष्य शिवसेना चुनाव चिन्ह (election symbol) धनुष-बाण पाने का है। इसी वजह से वे शिवसेना के संसदीय दल में दो तिहाई फूट करने की दिशा में काम कर रहे हैं। लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसद हैं , उनका लक्ष्य 15 से अधिक सांसदों को अपने साथ करने का है। शिंदे समूह में यह काम सांसद श्रीकांत शिंदे संभाल रहे हैं। साथ ही शिंदे समूह अधिक से अधिक पार्षदों को भी अपने खेमे में लाने का प्रयास कर रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 14 , 2022, 12:43 PM