राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा आज भोपाल में कांग्रेस विधायकों की बैठक में होंगे शामिल

Thu, Jul 14 , 2022, 10:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल, 14 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज (गुरुवार को) भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे दिन में कांग्रेस विधायकों और सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। सिन्हा सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे और उनसे समर्थन की अपील करेंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगे। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा बुधवार देर रात भोपाल पहुंच चुके हैं। भोपाल के राजा भोज विमानतल पर विधानसभा (Assembly) में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और विधायक आरिफ मसूद ने उनका स्वागत किया। यहां वे कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पहुंचे, जहां कमलनाथ ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups