मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में मतदान किया
लखनऊ, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (Legislative Assembly) की 36 सीटों में से 27 पर आज मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी नौ सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान (voting) किया है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी उच्च सदन में भारी बढ़त बनाने के लिए पूरी ताकत से लगी हुई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अभी भारतीय जनता पार्टी के पास 35 सीटें हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के पास 17, बहुजन समाज पार्टी के पास चार और सात अन्य के पास हैं। खाली 37 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया (election process) चल रही है। इनमें से नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। 27 सीटों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ है। शाम चार बजे तक मतदान होगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 09 , 2022, 11:08 AM