नयी दिल्ली, 08 अप्रैल ( वार्ता ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशान साधते हुए शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य हो गया है जो संघीय ढांचे की व्यवस्था से अपने को बाहर रखना चाहता है, जिसके कारण वहां अव्यवस्था हो रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने एक संवाददाता सम्मेलन में सुश्री बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि वह गरीबों के कल्याण से जुड़ी केंद्र की योजनाओं के नाम ना बदले और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाए।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने अभी तक यह जानकारी भी नहीं उपलब्ध कराई है कि वहां आवास योजना के तहत कितने मकान बने हैं।
श्री सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ उपलब्ध कराने का वादा तो सभी पूर्ववर्ती सरकारों ने किया लेकिन इसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कर रही है। कांग्रेस के शासन के 60 वर्षो में सवा तीन करोड़ घर बने जबकि भाजपा के शासन के आठ वर्षों में ढाई करोड़ से ज़्यादा घरों का निर्माण किया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष केवल 11 लाख मकान ही बनाए जबकि भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से अधिक मकान प्रति वर्ष बनाए।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने प्रति माह 94 हजार घर बनाए और उसके मुकाबले भाजपा की सरकार ने करीब ढाई लाख से ज्यादा आवास बनाए हैं।
श्री सिंह ने कहा " अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं और इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा शहरी ग़रीबो को मदद दी जा चुकी हैं। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत इस वर्ष नए 80 लाख आवास बनाने वाली है। "
उन्होंने कहा कि भाजपा सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मना रही है। इसके तहत पार्टी ने प्रत्येक दिन एक या दो केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना तय किया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 08 , 2022, 05:33 AM