कोलकाता, 07 अप्रैल (हि.स.)। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से बढ़ रही महंगाई को लेकर आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक करने वाली हैं। बैठक में टास्क फोर्स के सभी अधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है। मुख्यमंत्री द्वारा गठित इस फोर्स में पुलिस, प्रवर्तन विभाग, कृषि और बागवानी विभागों, व्यापारियों, विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं (retailers) के अधिकारी शामिल हैं। ये सब्जियों और खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतों की निगरानी करते हैं।
टास्क फोर्स के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने बताया है कि शहर के अधिकांश बाजारों में पिछले एक सप्ताह से सब्जियों और खाद्यान्न की कीमतों में तेजी बनी हुई है। यहां तक कि खाना पकाने का तेल भी 195-210 रुपये लीटर बिक रहा है, जो कुछ हफ्ते पहले 165- 180 रुपये था। सब्जियां, जिनकी कीमत आदर्श रूप से 25-30 रुपये प्रति किलोग्राम होनी चाहिए, ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि के कारण 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही हैं। दो साल पहले कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से टास्क फोर्स (task Force) की बैठकें नहीं हुई है। पिछली बैठक दिसंबर 2019 में हुई थी।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को बैठक के दौरान मुख्यमंत्री राज्य में लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए कीमतों को नियंत्रित करने का निर्देश देंगी। इसके अलावा टास्क फोर्स के सदस्यों को विभिन्न बाजारों का दौरा कर मूल्य नियंत्रण (rate control) के लिए अभियान चलाने को भी कह सकती हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 07 , 2022, 01:14 AM